स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

दुर्गा पूजा पंडालों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

दुर्गा पूजा पंडालों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

बाराबंकी। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने रविवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के दशहरा बाग और आवास विकास स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों व पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने पंडाल आयोजकों से सुरक्षा इंतजामों के संबंध में जानकारी ली और सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण तथा स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंडालों के आसपास के रास्तों, विद्युत व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का भी निरीक्षण किया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

पुलिस ने आमजन और पूजा समितियों से त्योहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें