स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

दूसरे दिन मिला सई नदी में छलांग लगाने वाले प्रधान पुत्र का शव

दूसरे दिन मिला सई नदी में छलांग लगाने वाले प्रधान पुत्र का शव

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। बंथरा इलाके में शुक्रवार सुबह सई नदी में छलांग लगाने वाले 22 वर्षीय युवक का शव शनिवार दोपहर नदी में गहरे पानी से बरामद हो गया। इसको लेकर एसडीआरएफ की तीन टीमों ने शुक्रवार और शनिवार को दोनों दिन कई कई घंटे तक नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। तब शनिवार दोपहर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी के पानी में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारों की बाड़ में शव फंसा मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि बंथरा के लतीफ नगर गांव की महिला ग्राम प्रधान मालती शुक्ला के बेटे अजय शुक्ला का 22 वर्षीय पुत्र आश्रय शुक्ला उर्फ कल्लू मानसिक रूप से कमजोर था।

 शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से लगभग 200 मीटर दूर लतीफ नगर से रहीम नगर पड़ियाना जाने वाली सड़क पर स्थित सई नदी के पुल पर पहुंचा। जहां अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी थी। पानी के तेज बहाव में युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान युवक को बचाने के लिए एक दर्जन से अधिक ग्रामीण नदी में उतरे और उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 मौके पर पहुंची बंथरा पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सरोजनीनगर के तहसीलदार जेपी सिंह और एसीपी कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। सूचना मिलने के करीब पांच घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की तीन टीमों ने नदी में तलाश शुरू की। लेकिन शुक्रवार को करीब चार किलोमीटर दूर तक खोजबीन करने के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। बाद में अंधेरा होने के कारण शाम करीब साढ़े छह बजे रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। 

शनिवार सुबह सात बजे एसडीआरएफ ने दोबारा तलाश शुरू की। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे एसीपी लक्ष्मण वर्मा ने फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान काफी समय बीतने के बाद भी युवक का शव नहीं मिलने से नाराज उसके भाई तरुण शुक्ला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने गोताखोरों पर तलाशी में ढिलाई बरतने की शिकायत की। हालांकि एसीपी ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे एसडीआरएफ को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर आश्रय का शव नदी में तारों के बीच फंसा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेतों में तारों की बाड़ लगाई गई है। 

पिछले कुछ दिनों से सई नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी आसपास के खेतों तक फैल गया था। इसी बाड़ में युवक का शव फंसा मिला। बाद में एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में उसके पिता अजय शुक्ला, मां स्नेह लता और बड़ा भाई तरुण शुक्ला है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें