स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

दून अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई 12 साल की बच्ची की जान

दून अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई 12 साल की बच्ची की जान

 हिजाब बांधते समय मुंह में रखी पिन खांसी आने पर सांस की नली में फंसी, ईएनटी और एनेस्थीसिया टीम ने संभाला मोर्चा

देहरादून। दून अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए 12 वर्षीय बच्ची की जान बचा ली। हिजाब बांधते समय मुंह में रखी पिन अचानक खांसी आने से सांस की नली में चली गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची बच्ची का चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और ऑपरेशन थिएटर में सफल प्रक्रिया के बाद पिन को बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, कारगी स्थित बिस्मिल्लाह चौक निवासी जोया (12) 26 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे हिजाब बांध रही थी। इस दौरान उसने पिन मुंह में पकड़ रखी थी। अचानक खांसी आने से पिन सांस की नली में चली गई। घटना के बाद परिजन रात में बच्ची को दून अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। ऑपरेशन थिएटर की टीम को सूचना देकर बच्ची को ओटी में शिफ्ट किया गया। यहां ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने आपसी समन्वय से कड़ी मशक्कत के बाद सांस की नली में फंसी पिन को सफलतापूर्वक निकाल दिया। समय पर उपचार मिलने से बच्ची को गंभीर खतरे से बचाने में मदद मिली।

  • *ईएनटी और एनेस्थीसिया टीम ने निभाई अहम भूमिका*

इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया में ईएनटी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शीबा राणा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमानी शर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉ. मोहसिन रजा, पीजी जूनियर रेजिडेंट डॉ. सबा परवीन और डॉ. प्रियंका पांडेय तथा इंटर्न डॉ. भूमि शामिल रहीं।
वहीं, एनेस्थीसिया विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा, पीजी जूनियर रेजिडेंट डॉ. निहारिका और डॉ. राहुल मीणा के साथ ओटी नर्सिंग ऑफिसर हर्ष व्यास ने भी अहम भूमिका निभाई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें