स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बाल सेवा योजना के तहत जिले के 11 बच्चों को जिलाधिकारी ने वितरित किए लैपटॉप

बाल सेवा योजना के तहत जिले के 11 बच्चों को जिलाधिकारी ने वितरित किए लैपटॉप

डिजिटल शिक्षा से सपने सवरेंगे : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बाल सेवा योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 11 बच्चों को जिलाधिकारी ने लैपटॉप वितरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का ज्ञान बेहद जरूरी है। लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राएं आॅनलाइन अध्ययन, नई तकनीकों की जानकारी और विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर और आधुनिक शिक्षा से जोड़ना भी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि बाल सेवा योजना के तहत कोविड के दौरान जिन बच्चों के माता या पिता की मृत्यू हो गई थी। उनको लैपटॉप का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उनकी पढ़ाई को नई दिशा देना रहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी शिक्षा, भविष्य की योजनाओं और डिजिटल माध्यम से सीखने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी के झूम उठे। कार्यक्रम में सीडीओ कुमार सौरभ, लोकेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सागर आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें