स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र मलिक की विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल

धर्मेंद्र मलिक की विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल

-धर्मेंद्र मलिक की विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल, चकबंदी विभाग पर किसानों के शोषण का आरोप, पुरबालियान में बेटियों की शादी के लिए रखी रकम लूटने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का आक्रोश अब तीखे बयानों में सामने आने लगा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कलक्ट्रेट में धरने के दौरान भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। उनके बयान की वीडियो क्लिप शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में मलिक सांटे से भ्रष्ट अधिकारियों की खाल उतारने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में यह भी कहा कि ऐसा करने पर क्या फांसी हो जाएगी। किसान नेता ने चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुरबालियान गांव का उदाहरण दिया और दावा किया कि चकबंदी के दौरान किसानों से बेटियों की शादी के लिए रखी रकम तक लूट ली गई।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शनिवार को सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसी दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि चकबंदी विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। उन्होंने किसानों से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर कार्रवाई करने का आह्वान किया। इसी दौरान उन्होंने खुंटी पर टंगे सांटे को उतारने और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उसका इस्तेमाल करने जैसी विवादित टिप्पणी की। धर्मेंद्र मलिक ने पुरबालियान गांव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चकबंदी के दौरान किसानों का शोषण किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेटियों की शादी के लिए रखी रकम तक लूट ली। किसान नेता के अनुसार, जिन गांवों में चकबंदी चल रही है, वहां विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय और कथित भ्रष्टाचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेता ने अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए खनन अधिकारी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी अवैध खनन रोकने में सक्षम नहीं हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मलिक ने आरोप लगाया कि कई अधिकारी खुद को ईमानदार बताते हैं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दबंगों के सामने प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाते। उन्होंने जनता की सेवा करने के बजाय उसका शोषण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। धरने के दौरान दिए गए धर्मेंद्र मलिक के बयान की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें