स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरल

जनपद कानपुर देहात में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया

जनपद कानपुर देहात में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

18.06.2026 को जनपद कानपुर देहात स्थित सामुदायिक भवन, इको पार्क, माती में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला (कृषि उत्पादकता गोष्ठी)” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी, जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषकों की आय वृद्धि एवं कृषि क्षेत्र में नवाचारों के प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केन्द्र का स्थायी केन्द्र स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस विभाग द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर-112, 1090, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। उपस्थित जनसमुदाय को कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या स्थानीय पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें