स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरल

कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरल

मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, मकान पर चला बुलडोजर

https://youtube.com/shorts/9kqgz5lumnM

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सआदतगंज के ब्राह्मण टोला, नौबस्ता में 26 अक्टूबर को हुए तिहरे हत्याकांड का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे फायरिंग के दृश्य इस खूनी संघर्ष की भयावहता बयां कर रहे हैं। कार पार्किंग और बरगद के पेड़ के पास चबूतरा बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। इस वारदात में शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तीन मौतों से पूरा परिवार बिखर गया। 

मामूली विवाद से शुरू हुआ संघर्ष देखते ही देखते खूनी टकराव में बदल गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर वारदात की भयावहता चर्चा में है। वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिख रहे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर होगी।पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ कार पार्किंग और चबूतरे को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को घटनास्थल से गिरफ्तार किया था और असलहा भी बरामद किया था। 

मामले में कार्रवाई करते हुए ऋषभ शुक्ला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषभ के पिता, चाचा और दो बहनों के शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे और मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने कार्रवाई करते हुए सआदतगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के बाद महकमे में भी हलचल मच गई। अब इस पूरे प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें