स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

गन्ने का रेट 700 रुपये कुंतल करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

गन्ने का रेट 700 रुपये कुंतल करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

पायनियर समाचार सेवा। डोईवाला। डोईवाला गन्ना समिति के किसान भवन में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा डोईवाला मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष हरबंस सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली और संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह उर्फ ताज विशेष रूप से मौजूद रहे। संचालन मंडल सचिव याकूब अली ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ने कहा कि महंगाई और किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान परेशान हैं। चीनी, खाद, कृषि यंत्र समेत खेती से जुड़ी अन्य सामग्री महंगी होने के कारण किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि आगामी 12 सितंबर को देहरादून टाउन हॉल में पूर्व सांसद वृंदा करात सीताराम येचुरी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जंगलों से सटा हुआ है। ऐसे क्षेत्रों में जंगली जानवरों और हाथियों के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। हाथी कई बार पूरी गन्ने की फसल को रौंद देते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान सभा गांव-गांव जाकर जंगली जानवरों और हाथियों से हुए फसल नुकसान का जायजा लेगी और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करना किसान सभा की प्राथमिकता है। बैठक के बाद किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक से मुलाकात कर गन्ना मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने गन्ने का रेट नहीं बढ़ाए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, मंडल सचिव याकूब अली, संयुक्त सचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष सहायक अंजुम, उपाध्यक्ष अनूप कुमार पाल, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह समेत सरजीत सिंह, सत्यपाल, राशिद अली, जगबीर सिंह, हुकम सिंह, प्रेम सिंह पाल, हरबंस सिंह, बलबीर सिंह उर्फ बिंदा, नरेंद्र सिंह, हरीश कुमार शर्मा, किशन सिंह, पूरन सिंह, मदन खंदूरी और यूएन बलोनी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें