स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

दहेज में 20 लाख रुपए व कार मांगने का आरोप

पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

दहेज में 20 लाख रुपए व कार मांगने का आरोप

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र की राम बिहार कॉलोनी निवासी प्रीति यादव पुत्री राम प्रताप यादव ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया की शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले नई कार और मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। शिकायत के आधार पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति के अनुसार, वर्ष 2023 मई में उनका विवाह कृष्णानगर स्थित एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी और उससे जुड़े आयोजनों में उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर करीब 25 लाख रुपए से अधिक खर्च किए थे। इसके अलावा गहने, घरेलू सामान और अन्य उपहार भी दिए गए थे।

 शादी के बाद से ही पति प्रशांत यादव, सास शकुंतला देवी, ससुर दान बहादुर यादव और परिवार के अन्य सदस्य कम दहेज लाने का ताना देकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे कि मुंह दिखाई में मिले जेवर और 25 हजार रुपए भी पति ने अपने पास रख लिए। इसके बाद नई कार और मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्हें पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।प्रीति ने शिकायत में पति पर शराब और अन्य नशों का सेवन करने तथा उनका वेतन छीनने का भी आरोप लगाया है। 

उनके मुताबिक, पुणे से दिल्ली के ओखला क्षेत्र में शिफ्ट होने के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। मई 2026 में पति ने कथित तौर पर नशे की हालत में उन्हें दिल्ली स्थित फ्लैट से बाहर निकाल दिया गया। बाद में दिल्ली में घर में प्रवेश को लेकर भी विवाद हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें फ्लैट की चाबी मिली, लेकिन इसके बावजूद पति और ससुर ने रिश्ता खत्म करने और दूसरा विवाह करने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने लखनऊ लौटकर पुलिस से शिकायत की। पारा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति प्रशांत यादव, सास शकुंतला देवी, ससुर दान बहादुर यादव समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें