स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

साइबर ठगों ने खातों से रातों-रात तीन लाख चौरासी हजार रुपए नीकाले, केस दर्ज

साइबर ठगों ने खातों से रातों-रात तीन लाख चौरासी हजार रुपए नीकाले, केस दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। थाना विकासनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खातों से बिना सहमति के बड़ी रकम निकल जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित ने इसे साइबर ठगी बताते हुए विकासनगर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। विकासनगर निवासी अनिल कुमार मिश्र पुत्र रमेश चन्द्र मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विभिन्न बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से रात के समय संदिग्ध लेन-देन कर पैसे निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की बेहटा सबौली शाखा स्थित खाते से 40,500 रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा कुर्सी रोड शाखा के खाते से लगभग 26,9501 रुपए तथा एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 74,783 रुपए की अवैध निकासी की गई।

अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि इन सभी लेन-देन के लिए उन्होंने किसी को भी कोई अनुमति नहीं दी थी और न ही उन्हें पहले कोई सूचना मिली। सुबह खाते की जानकारी करने पर धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल थाना विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में साइबर फ्रॉड की आशंका जताई जा रही है। विकासनगर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि बैंक विवरण और लेन-देन की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें