स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

तैराकी में सीएमएस छात्रों ने 12 गोल्ड मेडल समेत कुल 18 पदक जीते

तैराकी में सीएमएस छात्रों ने 12 गोल्ड मेडल समेत कुल 18 पदक जीते
लखनऊ,पाय​नियर खेल संवाददता । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 12 गोल्ड मेडल एवं 6 सिल्वर मेडल समेत कुल 18 मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस तैराकी प्रतियोगिता ‘समन्वय डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग मीट’ का आयोजन खेल निदेशालय, लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया गया।
प्रतियोगिता में सीएमएस राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के छात्र अयान यादव एवं रजुता साहू ने 5-5 गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है। अयान यादव ने 50मी, 100मी एवं 200मी ब्रेस्ट स्ट्रोक के साथ ही 50मी बटरफ्लाई एवं 100मी फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जबकि बालिका वर्ग में रजुता साहू ने 50मी, 100मी एवं 200मी ब्रेस्ट स्ट्रोक के साथ ही 100मी एवं 400मी फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता है। इसी प्रकार, शिव जायसवाल ने 1 गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल, कौस्तुभ सिंह ने 1 गोल्ड मेडल व 1 सिल्वर मेडल, आरुष गुप्ता ने 2 सिल्वर मेडल जबकि अनन्त श्रीवास्तव ने 1 सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार तैराक के उज्वल भविष्य की कामना की है।
सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया ​कि इस तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीएमएस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने 18 मेडल अर्जित संकेत दिया है कि आगे चलकर ये बाल तैराक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं। श्री खन्ना ने आगे कहा कि सीएमएस छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें