स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

चुनाव आयोग पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, बोले जनता की ताकत के आगे बड़े-बड़े तानाशाहों को झुकना पड़ा

चुनाव आयोग पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, बोले जनता की ताकत के आगे बड़े-बड़े तानाशाहों को झुकना पड़ा

बसखारी, अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव और प्रोफेसर लक्ष्मण यादव के आगमन पर टांडा विधानसभा क्षेत्र के बसखारी बुढ़नापुर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोनों नेता फैजाबाद एवं अंबेडकर नगर के पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला।


सांसद धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की बेशर्मी का कोई इलाज नहीं है, इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी।’’ उन्होंने कहा कि विपक्ष मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है, जबकि भाजपा केवल सत्ता में बने रहने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की परंपराओं, मान्यताओं, आदर्शों, संविधान और सम्मान से ऊपर होकर सत्ता चलाना चाहती है।
लेकिन अब ऐसा नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के सवाल पर भी इसी तरह की बातें कही जाती थीं कि इस्तीफा नहीं देंगे। आज चुनाव आयोग के मामले में भी भाजपा की ओर से इसी तरह का रुख अपनाया जा रहा है।


धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जनता की ताकत के आगे बड़े-बड़े लोगों को झुकना पड़ता है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान टांडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, अतरौलिया विधायक संग्राम यादव, समाजवादी पार्टी के अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, एडवोकेट अर्पित वर्मा, अंकित वर्मा, शिवम वर्मा, टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, विशाल प्रजापति, सागर यादव, रिंकू, गंगाराम राजभर, जलालपुर विधानसभा महासचिव किरदार मेहंदी, बसखारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी संजय गुप्ता और प्रमोद चौरसिया सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें