स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

चंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तक

चंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तक

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ

राज्य ललित कला अकादमी, कैसरबाग, लखनऊ में कलाकार चंदन सिंह की एकल कला प्रदर्शनी “माटी में सोना हिराई गयो” का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी 24 सितंबर तक अकादमी में लगी रहेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन अभिनव दीप, सदस्य, राज्य ललित कला अकादमी एवं अन्य ललित कला अकादमी सदस्य द्वारा किया गया।


उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत कलाकृतियों का अवलोकन किया और कलाकार चंदन सिंह की रचनात्मक दृष्टि एवं कला-अभिव्यक्ति पर अपने विचार साझा किए। प्रदर्शनी में कलाकार ने जलरंग (Water Colour), ड्रॉइंग पेन एवं इंक (Drawing Pen & Ink) तथा मिश्रित माध्यम (Mixed Media) में निर्मित कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है। विभिन्न माध्यमों के प्रयोग के माध्यम से कलाकार ने माटी, लोक-संवेदना, ग्रामीण जीवन, मानवीय अनुभव और सांस्कृतिक स्मृतियों से जुड़े विषयों को अपनी विशिष्ट कलात्मक भाषा में अभिव्यक्त किया है।


“माटी में सोना हिराई गयो” शीर्षक मिट्टी से जुड़े जीवन, स्मृतियों और लोक-संस्कृति की गहरी संवेदना को सामने लाता है। कलाकार की कलाकृतियों में स्थानीय परिवेश और जीवनानुभवों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न आयाम दिखाई देते हैं। जलरंगों की रंग-संवेदना, ड्रॉइंग पेन एवं इंक की रेखात्मक अभिव्यक्ति तथा मिश्रित माध्यम के प्रयोग से रचनाओं में विविध दृश्यात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।


इस अवसर पर कला जगत से जुड़े कलाकारों, कला विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कला प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में किशन लाल (ललित कला काशी), बिरसेन कुमार, यश अग्रहरि, अमर देव, मनु वर्मा एवं प्रशांत कुमार , हिमांशी अग्रहरि, कंचन सिंह सहित प्रदर्शनी से जुड़े टीम सदस्यों की सहभागिता रही। प्रदर्शनी की Curatorial Adviser दावंगी पाठक हैं। प्रदर्शनी कला प्रेमी, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं आम दर्शक इस अवधि में राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ में प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें