स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

चालानी तेल का खेल, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

लालगंज में 463 लीटर संदिग्ध रिफाइंड तेल हुआ था सीज, ग्रामीणों ने सरेनी में भी तेल के कारोबार की जांच की उठाई मांग

चालानी तेल का खेल, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

सरेनी,रायबरेली। क्षेत्र में कथित तौर पर चालानी तेल के कारोबार का खेल चलने की चर्चा के बीच जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर नवरात्र के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग कहीं-कहीं थोड़ी सख्ती दिखा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरेनी में तेल के कारोबार की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब दूसरे क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई की जा रही है, तो सरेनी में भी तेल के कारोबार की जांच क्यों नहीं की जा रही है। आखिर जिम्मेदारों की नजर इस ओर कब पड़ेगी।

 बीते दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालगंज के बक्शी चैराहा स्थित साहू ट्रेडर्स पर छापा मारकर 463 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान तेल सीज कर दिया। सीज किए गए तेल की कीमत 66 हजार 361 रुपये बताई गई है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। हालांकि तेल की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। 

सरेनी में जांच हुई तो सामने आ सकती है हकीकत

नवरात्र जैसे पर्व पर खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच मिलावट और गुणवत्ता से जुड़े मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी है। लालगंज में संदिग्ध तेल का स्टॉक सीज किए जाने के बाद सरेनी में भी तेल के कारोबार की जांच की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में चालानी तेल का कारोबार हो रहा है, तो संबंधित विभाग इसकी जांच क्यों नहीं कर रहा है, क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जांच की जरूरत ही नहीं समझी जा रही है। हालांकि सरेनी में कथित चालानी तेल के कारोबार और विभागीय निष्क्रियता के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग को क्षेत्र में तेल विक्रेताओं के स्टॉक, बिल-बाउचर, आपूर्ति के स्रोत और तेल की गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए,ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें