स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

लुधियाना। दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह और शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। सुरजीत सिंह ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा से पूछना है कि 1984 में जब दिल्ली में सिखों का कत्लेआम किया गया था, उस वक्त कांग्रेस के ‘गुंडों’ और सज्जन कुमार ने मिलकर यह करवाया था। इसमें सबसे बड़ा रोल सज्जन कुमार का था। सज्जन कुमारने सिखों का कत्लेआम करवाया था। हमारी हजारों करोड़ की संपत्तियों को जला दिया गया था। ऐसे बयान देने पर दीपेंद्र हुड्डा को शर्म आनी चाहिए। सुरजीत सिंह ने कहा कि सज्जन कुमार ने कांग्रेस के इतिहास को कलंकित किया था। 1984 के पीड़ित परिवारों की ओर से हम इसकी निंदा करते हैं। दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी देते हैं कि वे ऐसे बयान न दें।

कांग्रेस ने जो हमारे साथ किया, उसका हमें इंसाफ नहीं मिला। उस समय राजीव गांधी ने बयान दिया था, ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, धरती हिलती है।’ उसके बाद सज्जन कुमार, एचकेएल भगत, और कमलनाथ सहित कई कांग्रेस के बड़े-बड़े लोगों को अभी तक सजा नहीं मिली है। सज्जन कुमार ने सैकड़ों लोगों को मरवाया था। सज्जन कुमार ने जो किया, वो भोगा। पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की मौत पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी पर शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, “असल बात यही है, उनके गुजर जाने के बाद भी आप उनका बचाव कर रहे हैं।

1984 को बीते 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं और इतने सालों तक आप उनका बचाव करते रहे हैं। अब भी अगर कांग्रेस पार्टी के नेता उनका बचाव करते हैं, तो यह दुखद बात है।” दलजीत सिंह चीमा ने कहा, “सज्जन कुमार के बारे में कुछ भी कहने से पहले दीपेंद्र हुड्डा को यह सोचना चाहिए कि इसका उन लाखों लोगों के दिलों पर क्या असर पड़ेगा जिनके घर इस व्यक्ति की वजह से बर्बाद हो गए थे। लोगों को मारा गया, जिंदा जला दिया गया और उनके घर तबाह कर दिए गए। हो सकता है कि उनकी अपनी निजी राजनीतिक राय हो, लेकिन एक नेता के तौर पर, जब आप एक पक्ष को नजरअंदाज करके ऐसे बयान देते हैं, तो इससे सिख समुदाय को गहरी चोट पहुंचती है। निजी रिश्तों को निजी ही रहने दें। जब आप सार्वजनिक रूप से ऐसे लोगों की जिंदगी का महिमामंडन करते हैं, तो इससे सिख समुदाय को बहुत दुख पहुंचता है।”

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें