स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

ब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

ब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर ब्रिज पर बुधवार रात बाइक डिवाइडर से टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे उसका दोस्त भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल की जांच में किसी अन्य वाहन से टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया बाइक के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब नौ बजे मोहिउद्दीनपुर ब्रिज पर हादसे की सूचना मिली। सूचना पर काकोरी और दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

दुबग्गा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल रविकांत के भाई शौर्य कुमार भी मौके पर पहुंचे।बताया गया कि दुबग्गा के जेहटा गांव निवासी रविकांत (30) मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सुभाष के साथ घर लौट रहे थे। दोनों नादरगंज की ओर से वापस आ रहे थे। मोहिउद्दीनपुर ब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।पुलिस की जांच में डिवाइडर पर मोटरसाइकिल के रगड़ने के निशान मिले। 

बाइक के आगे और पीछे किसी अन्य वाहन की टक्कर के निशान नहीं मिले। मोटरसाइकिल पर भी डिवाइडर से रगड़ के निशान पाए गए। हादसे के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।इलाज के दौरान रविकांत की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविकांत वाहन चालक का काम करते थे। वह अपने पीछे पत्नी संगीता और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने गुरुवार को गमगीन माहौल में रविकांत का अंतिम संस्कार कर दिया। काकोरी पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें