स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

भारत अद्भुत संस्कृति वाला देश- राज्यमंत्री

भारत अद्भुत संस्कृति वाला देश- राज्यमंत्री

मेला गुघाल में गूंजा ‘अतुल्य भारत’ का नारा,लोकनृत्य पर दर्शक देर रात तक झूमे
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक मंच पर  रात नगर निगम द्वारा आयोजित ‘अतुल्य भारत’ कार्यक्रम में देश की विविधता की झलक दिखी। पंजाब के भंगड़ा, गुजरात के गरबा, महाराष्ट्र की लावणी और राजस्थानी लोकनृत्य पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि, उपसभापति मयंक गर्ग, जिलाध्यक्ष भाजपा अजित सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, मेला संयोजक संजय सैनी, आयोजन समिति अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, पार्षद नीरज शर्मा, दल नेता राजेंद्र कोहली, डॉ. कुनाल जैन, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. डीके गुप्ता, समाजसेवी पवन गोयल, भाजपा नेत्री नूतन शर्मा, संयोजक ज्योति अग्रवाल, सहसंयोजक रेणु शर्मा प्रतिनिधि अनिल शर्मा, रीटा सिंह, मुकेश गक्खड़ ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व रिबन काटकर किया।
ओइ्म डांस एकेडमी की संचालक शिवानी सिंघल के निर्देशन में गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। शिव तांडव और सीताहरण से रावण वध तक रामायण मंचन, हनुमान की एंट्री पर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पंडाल गूंजा। ज्योति आर्यवंशी के ‘अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो’ और छोटी बच्चियों के ‘आयो रे म्हारो ढोलना’ पर तालियां बजीं।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भारत सिर्फ स्थान नहीं, अद्भुत संस्कृति वाला देश है। जो आध्यात्मिक चिंतन और रिश्तों की मर्यादा यहां है, वह दुनिया में कहीं नहीं। पीएम मोदी ने सभी संस्कृतियों को एक सूत्र में बांधा है।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नृत्य-संगीत तप का विषय है। इतने वाद्ययंत्रों का ज्ञान दुनिया में कहीं नहीं। हमारा डीएनए एक है, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है।
कार्यक्रम में शिवकुमार गुप्ता, यशवंत राणा, अजब सिंह, हेमंत अरोड़ा, रश्मि टेरेंस, अल्पना तलवार, नेहा राणा, नीरज महेश्वरी, शीतल टंडन, अर्चना कश्यप, सुषमा बजाज, पूनम यादव, परम बत्रा का अभिनंदन हुआ। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम व राकेश शर्मा ने किया। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें