स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा छावनी में तब्दील, सुरक्षा को उतरा भारी पुलिस बल

सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा छावनी में तब्दील, सुरक्षा को उतरा भारी पुलिस बल
  • अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। 9 सितंबर को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई को लेकर मंगलवार को कोतवाली हल्द्वानी में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई ब्रीफिंग में पुलिस बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, रविकांत सेमवाल, बलजीत सिंह भाकुनी और सीएफओ गौरव किरार समेत अधिकारी मौजूद रहे।

एसपी क्राइम ने बताया कि बनभूलपुरा में सुरक्षा के लिए दो सुपर जोन, चार जोन, दो एसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्ट, 45 एसआई और 182 हेड कांस्टेबल तैनात रहेंगे। जबकि दो पीएसी कंपनी और दो ड्रोन टीमें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा चार फायर यूनिट, चार ट्रैफिक टीमें, बम निरोधक दस्ता, हॉक पुलिस, टियर गैस और एंटी रायट टीमें भी तैनात रहेंगी। इस दौरान ड्रोन से संवेदनशील इलाकों और छतों की निगरानी की जाएगी। वहीं पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। छतों पर पत्थर, ईंट, मलबा या हथियार जमा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें