स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

अमेरिका में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल

अमेरिका में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल

टोलिडो (अमेरिका)

अमेरिका में ओहायो राज्य के टोलिडो शहर में शनिवार को एक सामुदायिक उत्सव स्थल के पास गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है और गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। टोलिडो के उप पुलिस प्रमुख जो हेफरनन ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम दो लोग गोलीबारी कर रहे थे और ”संभवत: एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे।
टोलिडो पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास हुई, जो शहर के एक ऐतिहासिक जिले में आयोजित होने वाला वार्षिक उत्सव है।

 

विभाग ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान जारी है। ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन ने एक बयान में कहा मैं आज टोलिडो की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हूं। ग्रीष्मकालीन उत्सव ऐसे सुरक्षित स्थलों में आयोजित होने चाहिए, जहां परिवार हिंसा के भय के बिना एक साथ समय बिता सकें। सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में गोलीबारी की आवाजों के बीच लोगों को भागते हुए तथा आपातकालीन सेवाकर्मियों को घायल दिखाई दे रहे लोगों की सहायता करते हुए देखा गया।

केविन बेरी नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ इलाके के एक वनस्पति उद्यान में बैठकर संगीत प्रस्तुति का आनंद ले रहे थे, तभी उन्हें कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। बेरी ने बताया कि उन्होंने कम से कम पांच लोगों को गोली लगने से घायल अवस्था में देखा। ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल, टोलिडो के ऐतिहासिक इलाके में आयोजित होने वाला दो दिवसीय उत्सव है, जिसमें लाइव संगीत, खाद्य स्टॉल और खरीदारी जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें