स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

दहेज उत्पीड़न व जेवर हड़पने के आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न व जेवर हड़पने के आरोप, पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर बिहार मे रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट करने और जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूसाहबगंज चुंगी, ठाकुरगंज निवासी नेहा कश्यप ने बताया की उसकी शादी वर्ष 15 मई 2025 को बुद्धेश्वर बिहार, बादलखेड़ा  निवासी मनोज निषाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनोज निषाद, सास मन्नी निषाद, ससुर राम सागर निषाद, देवर विकास निषाद और ननद पूजा व प्रीति निषाद कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करते थे।

पीड़िता का आरोप है  पति और ससुराल वालों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कान पर चोट लगने से उसके कान का पर्दा फट गया। आरोप है कि गत 15 अगस्त 2026 को मायके आने के दौरान उसके पति ने अलमारी के लॉकर से मंगलसूत्र और सोने की चेन निकाल ली। नेहा के मुताबिक, गत 23 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उसने पति से अपने जेवर वापस मांगे। इस पर पति ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से निकली।

इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस संबंध में पारा पुलिस ने बताया की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें