स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

काकोरी से लखनऊ मजदूरी करने जा रहा था युवक, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सीतापुर बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। युवक काकोरी से साइकिल पर सवार होकर लखनऊ मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान श्रवण राजपूत (30) पुत्र स्वर्गीय धनीराम निवासी आबिदखेड़ा, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। श्रवण राजमिस्त्री का काम करता था और अविवाहित था। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। 

वह साइकिल से काकोरी की ओर से लखनऊ जा रहा था। सीतापुर बाईपास के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया।

श्रवण की हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिवार का सहयोग करने के लिए वह राजमिस्त्री का काम करता था। सुबह काम पर जाने के दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।इस संबंध में दुबग्गा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें