स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

परी चौक पर जाम से निजात के लिए बनेगी योजना

परी चौक पर जाम से निजात के लिए बनेगी योजना

पायनियर समाचार सेवा। ग्रेटर नोएडा। परी चौक समेत जिले के अन्य प्रमुख चौराहों पर जाम लगने लगा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में विस्तृत कार्ययोजना तैयार होगी।
सांसद डॉ़ महेश शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई संसद सदस्य सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई। दुर्घटना संभावित स्थान पर किए गए सुधार कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निदेर्शों और सुझावों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक में दुर्घटना संभावित स्थान के स्थायी सुधार, आधुनिक सड़क सुरक्षा व्यवस्था और जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। सांसद डॉ़ महेश शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। सुरक्षित सड़कें, अनुशासित यातायात और जागरूक नागरिक ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। सांसद ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना सिटी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव, परी चौक सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम तथा यातायात प्रबंधन की चुनौतियों पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दीर्घकालिक एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नोएड एयरपोर्ट की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए पहले से ही ट्रैफिक डायवर्जन एवं नियंत्रण की समुचित व्यवस्था तैयार रखी जाए। व्यावसायिक वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए समय सारणी निर्धारित करनी होगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में एनएचएआई गाजियाबाद के अधिकारियों को भी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने परिवहन विभाग को ट्रैफिक पार्क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भूमि उपलब्धता की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके, जिससे बच्चों एवं आम नागरिकों को व्यवहारिक रूप से यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके।
एमएलसी श्री चंद शर्मा ने तिलपता क्षेत्र में निमार्णाधीन डिवाइडर के अधूरे कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया। इस मौके पर दादरी विधायक दादरी तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, प्रशासक जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर अमित कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गीता पंडित, जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसीईओ नोएडा सतीश पाल, एसीईओ ग्रेटर नोएडा सुमित यादव, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मदन मोहन मणि त्रिपाठी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें