स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 22 अगस्त से, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 22 अगस्त से, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
लखनऊ ।  राजधानी में 22 अगस्त से कराटे खिलाड़ियों का जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा 22 और 23 अगस्त को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में होगा।
चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह व आयोजन सचिव  संतोष कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, गुजरात, गोवा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश की टीमों से करीब 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी जिसमें सबसे बड़ा दल उत्तर प्रदेश का 350 सदस्यीय होगा।
जसपाल सिंह के अनुसार  चैंपियनशिप के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और पूर्व संध्या पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन भी मापा गया। संतोष कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 140 स्वर्ण, 140 रजत एवं 280 कांस्य पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।चैंपियनशिप का आयोजन सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में होगा। इसमें बालक व बालिकाओ में कुमिते के 110 भार वर्ग व काता की 30 श्रेणियों सहित कुल 140 वर्गो में स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि टीपी हवेलिया के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता  जसपाल सिंह करेंगे। चैंपियनशिप विश्व कराटे फेडरेशन के जज गोवा के स्टीफन शक्ति तथा एशियाई कराटे फेडरेशन के जज वाराणसी  के दिलीप सैनी के दिशा निर्देशन में आयोजित की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें