स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग से भीषण तबही 14 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग से भीषण तबही 14 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; कोई जनहानि नहीं।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी में आग की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं अलीगंज अग्निकांड की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि रविवार सुबह चिनहट थाना क्षेत्र स्थित मटियारी, फैजाबाद रोड पर सनी टोयोटा शोरूम के पास बने हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई।

आग ने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

करीब चार घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कोल्ड स्टोरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6:15 बजे स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुआं उठते देखा और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

हालात की गंभीरता को देखते हुए शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से 14 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटे तक पानी की बौछार कर आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोका और कड़ी मशक्कत के बाद उस पर पूरी तरह काबू पाया।

घटना के दौरान पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराया और क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए भी पुलिस ने विशेष व्यवस्था की। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।हादसे में कोल्ड स्टोरेज के भीतर रखा बड़ी मात्रा में सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों और आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा, एडीसीपी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने  के कारणों की पुष्टि की जाएगी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें