स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

100 वर्षों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होंगी दिल्ली की मंडियां

100 वर्षों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होंगी दिल्ली की मंडियां

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की कृषि मंडियों में चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया
शिलान्यास


नई दिल्ली। दिल्ली की मंडियों को अगले 100 वर्षों की आवश्यकताओं
के अनुरूप तैयार किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मंडियों में
विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार केवल
मरम्मत या बाहरी बदलाव तक सीमित न रहकर ऐसा मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना
चाहती है, जो अगले 100 वर्षों की जरूरतों को पूरा कर सके। इसके लिए प्रत्येक मंडी की
आवश्यकताओं का आकलन कर दीर्घकालिक योजना बनाई जा रही है। प्रत्येक मंडी के कार्यों की
सूची भी तैयार की गई है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मौजूदा परियोजनाओं का उद्देश्य मंडियों में सड़क, जल
निकासी, भंडारण और तकनीक आधारित प्रबंधन की सुविधाओं को बेहतर बनाना है ताकि
किसानों, व्यापारियों और मंडी में आने वाले लोगों को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण
मिल सके। शिलान्यास के मौके पर सांसद योगेन्द्र चांदोलिया और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा

मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार मंडियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने
और कामकाज को अधिक कुशल एवं व्यवस्थित करने के लिए प्रयासरत है। इन परियोजनाओं के
समयबद्ध क्रियान्वयन से किसानों, व्यापारियों और अन्य संबंधित लोगों को बेहतर सुविधाएं
मिलेंगी तथा कृषि उत्पादों के प्रबंधन में सुधार होगा।
केशोपुर और नरेला में सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि केशोपुर फल एवं सब्जी मंडी में 9.48 करोड़ रुपये की लागत से 20 वर्ष
से अधिक पुरानी आंतरिक सड़कों का निर्माण कर वाहनों, व्यापारियों और कृषि उत्पादों की
आवाजाही सुगम बनाई जाएगी। नरेला की लगभग 33 एकड़ में फैली नई अनाज मंडी में दो
अस्थायी शेड बनाए जाएंगे, जिससे किसानों और व्यापारियों को अनाज रखने के लिए ढकी जगह
मिलेगी और बारिश व खराब मौसम में नुकसान का जोखिम कम होगा। आजादपुर नई सब्जी
मंडी बी और सी ब्लॉक में करीब 30 वर्ष पुरानी सीवर और ड्रेनेज लाइनों से जुड़ी समस्याओं को
दूर किया जाएगा। लाइनों के धंसने, टूटने, अवरुद्ध होने और पानी के रिसाव की समस्याओं में
सुधार से जलभराव कम करने, स्वच्छता बनाए रखने और मंडी का संचालन बेहतर बनाने में
मदद मिलेगी।
आजादपुर मंडी में प्रवेश के समय ही होगा वजन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी के प्रवेश और निकास द्वार
पर ‘स्लो स्पीड वे इन मोशन’ प्रणाली लगाई जाएगी। इससे व्यावसायिक वाहनों को पूरी तरह
रोके बिना उनका वजन किया जा सकेगा और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार होने से वजन प्रक्रिया में
पारदर्शिता तथा संचालन में जवाबदेही बढ़ेगी।
सीसीटीवी और वाहन सुविधाओं पर भी होगा ध्यान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मंडियों के आधुनिकीकरण में सुरक्षा और तकनीक पर विशेष
ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा निजी और
व्यावसायिक वाहनों की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गाजीपुर, नरेला,
आजादपुर और केशोपुर सहित प्रत्येक मंडी में उसकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप विकास
कार्य होंगे।
मंडियों के आधुनिकीकरण को मिली गति
दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की मंडियों में पिछले 30 साल से रुके
विकास कार्यों को गति देते हुए नई शुरुआत की जा रही है।कई जगहों पर पिछले 15-20 साल

से सड़कें नहीं बनी थीं और कुछ क्षेत्रों में 30 साल से सीवर की सुविधा नहीं थी। अब इन
समस्याओं के समाधान के साथ मंडियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। खांमपुर में
विश्वस्तरीय आधुनिक मंडी विकसित करने की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें