स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक के पिता की गोली मारकर हत्या

प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक के पिता की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर हुई वारदात में घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।


पुलिस के अनुसार, मंगलवार 15 सितंबर को करीब 10:15 बजे कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि पिन्ना गांव के पास शामली रोड पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल की पहचान सुभाष (50) पुत्र रणवीर निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर के रूप में हुई। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले ग्राम किनौनी निवासी एक युवक और युवती, जो एक ही जाति के बताए गए हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया था, जबकि युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते मंगलवार को युवती पक्ष की ओर से युवक के पिता सुभाष को निशाना बनाकर गोली मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की भूमिका की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस टीमों को संभावित आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें