स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा की होगी गहन जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा की होगी गहन जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

कोचिंग सेंटर, अस्पताल, स्कूल, होटल और धार्मिक स्थलों का होगा निरीक्षण : निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद

 दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं के मद्देनजर नगर निगम फरीदाबाद ने अपने क्षेत्र के सभी व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की विशेष जांच कराने का निर्णय लिया है। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जोन में निरीक्षण कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

निगम आयुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों और सहायक अभियंताओं (प्रवर्तन) को अपने क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का तत्काल और विस्तृत निरीक्षण करने को कहा है। अभियान के तहत कोचिंग सेंटर, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, धार्मिक स्थल और मैरिज हॉल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था जांची जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता, आपातकालीन निकासी मार्गों, निकास द्वारों तथा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच होगी। साथ ही आग लगने की स्थिति में जन-धन की हानि रोकने के लिए किए गए इंतजामों का भी आकलन किया जाएगा।

निगम प्रशासन के अनुसार, सभी अधिकारी निर्धारित प्रारूप में तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर समय पर प्रस्तुत करेंगे, ताकि राज्य सरकार को अनुपालन रिपोर्ट भेजी जा सके। निगम ने प्रतिष्ठान संचालकों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने और निरीक्षण टीमों को सहयोग देने की अपील की है। जांच में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें