स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन वाराणसी के तैराकों का दबदबा, 6 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते

जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन वाराणसी के तैराकों का दबदबा, 6 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते
  • केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक नीरज बोरा ने किया, आरएसओ डॉॅ. अतुल सिन्हा ने किया स्वागत
  • लखनऊ 12 पदकों के साथ दूसरे,गोरखपुर 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा

  लखनऊ, रघुबीर शर्मा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में शुक्रवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन वाराणसी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक नीरज बोरा ने किया, मुख्यअति​थि का स्वागत करते आरएसओ डॉॅ. अतुल सिन्हा ।

लखनऊ 3 स्वर्ण सहित 12 पदकों के साथ दूसरे, जबकि गोरखपुर 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य सहित 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के तहत तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तरी लखनऊ के विधायक नीरज बोरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने मुख्य अतिथि नीरज बोरा का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। मौके पर यूपी तैराकी संघ के निदेशक राविन कपूर, सचिव शिवम कपूर, कोषाध्यक्ष शिवशंकर दत्त सहित कई खेल अधिकारी व कोच मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के मुकाबले 5 जुलाई तक होंगे। पहले दिन 800 मीटर फ्री-स्टाइल में कानपुर के राज चौहान, विंध्याचल के शिवकांत निषाद, गोरखपुर की अंकिता चौहान और वाराणसी की रिया पटेल ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में मुरादाबाद के सहज धींगरा, विंध्याचल के शिवकांत निषाद, लखनऊ की वत्सला दुबे और मुरादाबाद की आध्या शर्मा विजेता रहीं। 50 मीटर बटरफ्लाई में वाराणसी के सत्यम साहनी, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम चौहान, वाराणसी की वंदना साहनी और मुरादाबाद की आरोही अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीते।

 

400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में कानपुर के राज चौहान, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के हिमांशु सिंह, वाराणसी की वंदना साहनी और गोरखपुर की अंजली चौहान अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहे।50 मीटर फ्री-स्टाइल में मेरठ के ओम त्यागी, बरेली के अभिजीत गंगवार, आगरा की रुद्राक्षी राठौर और मेरठ की जिया ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लखनऊ के अयान यादव, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के शुभम चौहान, गोरखपुर की अंकिता कनौजिया और मेरठ की जिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 4़200 मीटर फ्री-स्टाइल रिले में बालक वर्ग के दोनों ग्रुप में वाराणसी की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में ग्रुप-1 में वाराणसी और ग्रुप-2 में लखनऊ की टीम विजेता रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें