स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

आइटा पुरुष टेनिस टूर्नामेंट : दिल्ली के वंश बिष्ट एकल व सार्थक-अजय युगल चैंपियन बने

आइटा पुरुष टेनिस टूर्नामेंट : दिल्ली के वंश बिष्ट एकल व सार्थक-अजय युगल चैंपियन बने
  • दिल्ली के चौथी वरीयता प्राप्त वंश बिष्ट ने मध्य प्रदेश के दूसरी वरीयता प्राप्त दीप मुनीम को आइटा पुरुष एक लाख रुपये इनामी टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग के फाइनल में 6-3, 7-5 से हराया , युगल वर्ग के फाइनल में सार्थक गुलाटी और अजय मलिक की जोड़ी ने पार्थ देवरुखाकर और नीरव शेट्टी की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराया

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। दिल्ली के चौथी वरीयता प्राप्त वंश बिष्ट ने मध्य प्रदेश के दूसरी वरीयता प्राप्त दीप मुनीम को आइटा पुरुष एक लाख रुपये इनामी टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग के फाइनल में 6-3, 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं युगल वर्ग में सार्थक गुलाटी और अजय मलिक की जोड़ी ने पार्थ देवरुखाकर और नीरव शेट्टी की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में केसरी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में खेली गई इस प्रतियोगिता के एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला एक बड़ा उलटफेर साबित हुआ, जहां वंश बिष्ट ने दूसरी वरीयता प्राप्त दीप मुनीम को सीधे सेटों में शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

 

दूसरी ओर, युगल प्रतियोगिता के फाइनल में पंजाब के सार्थक गुलाटी और हरियाणा के अजय मलिक की जोड़ी ने महाराष्ट्र के पार्थ देओरुखाकर और नीरव शेट्टी की जोड़ी को 6-3, 6-3 से मात दी।

समापन के मौके पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने फाइनलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने आयोजक एवं केसरी टेनिस अकादमी के निदेशक समित केसरी से भविष्य में अधिक से अधिक टूर्नामेंट आयोजित करने का आग्रह किया।

 

पुनीत अग्रवाल ने कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन प्रदेश भर में टूर्नामेंट आयोजित करने वाली अकादमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें