स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

उद्योग बंधुओं के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

लंबित प्रकरणों पर डी.एम ने जताई नाराजगी, समयबद्ध तरीके से निस्तारण का निर्देश

उद्योग बंधुओं के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन सहायक प्रबंधक जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र संदीप कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद एकल मेज योजना/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण निर्धारित अवधि से बाहर लंबित न रहे और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।
नगर निगम के लंबित एजेंडे पर उन्होंने इसी माह नगर आयुक्त की अध्यक्षता में अलग बैठक कर बिंदुवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अक्टूबर प्रथम सप्ताह में प्लाईवुड इकाइयों के लिए वुडन सिटी का प्रस्ताव तैयार करने हेतु उपायुक्त उद्योग को बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून रोड पर जनता रोड से लिंक रजवाहा पटरी के निर्माण, चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम द्रोणपुरी कॉलोनी (मेघ छप्पर) अंबाला रोड के प्रकरण में एस्टीमेट प्रस्तुत करने को कहा।
पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र से पानी निकासी का कार्य यूपीएसआईडीए द्वारा प्रारंभ होने और नवीन भूखंडों पर वृक्ष कटान पूर्ण होने पर आईआईए पदाधिकारियों ने सहमति दी। जिलाधिकारी ने प्रकरण निस्तारित करने और प्लेज पार्क के निजी औद्योगिक पार्क की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सहायक प्रबंधक संदीप कुमार, सिंचाई विभाग के प्रवीण जुड़िला, जिला पंचायत अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी नवनीत शर्मा, एलडीएम, लघु उद्योग भारती से अजय शर्मा, आईआईए से अनुप खन्ना, सीआईएस अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी व होजरी एसोसिएशन से मनजीत अरोड़ा मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें