स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

अवैध गाँजे के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

अवैध गाँजे के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

20.570 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी को मादक पदार्थों की तस्करी का सुरक्षित गलियारा बनाने की कोशिशों पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शनिवार रात को बड़ा प्रहार किया। एएनटीएफ की बाराबंकी यूनिट और बीकेटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई मे 20 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ दो अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी यूनिट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लखनऊ से एक युवक से अवैध गांजे की बोरी को लेकर दो युवक बस से सीतापुर के रास्ते हरदोई जनपद मे रहने वाले युवक को देने जा रहे है।

मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ की बाराबंकी यूनिट और बीकेटी थाना पुलिस ने सीतापुर रोड़ माँ चंन्द्रिका देवी हॉस्पिटल के सामने उस संदिग्ध बस को रोक लिया और तलाशी के दौरान सीट के पास रखी दो बोरियों से 20.570 किलो ग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख तीस हजार रूपए आँकी गई। वहीं दोनों गिरफ़्तार युवकों की पहचान फ़िरोज निवासी खजाँची टोला, थाना कोतवाली नगर, हरदोई व दूसरे युवक की पहचान नजावत निवासी बढ़ईन पुरवा पिहानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई के रूप मे हुई।

वहीं दोनों आरोपियों के पास से एक हजार अस्सी रूपए नगद, एक एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल व दो बस के टिकट बरामद हुए। आरोपियों के विरुद्ध बीकेटी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें