स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

तिकुनियां देवी मंदिर मेले की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन

तिकुनियां देवी मंदिर मेले की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन

  • डॉ. दिनेश गुप्ता के सानिध्य में हुई बैठक, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण
  • सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर, पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर होंगे पुख्ता इंतजाम

पायनियर संवाददाता ।  तिकुनियां/निघासन-खीरी

क्षेत्र की धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक तिकुनियां देवी मंदिर का वार्षिक मेला इस बार श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता के सानिध्य में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 26 अक्टूबर को विधि-विधान से भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि मेले को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखकर सांस्कृतिक रंग भी दिया जाएगा। इस दौरान कवि सम्मेलन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो मेले के मुख्य आकर्षण होंगे। इन कार्यक्रमों से साहित्य, कला और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मेले का आनंद ले सकें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह उर्फ बब्बू भैया सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें