स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

तरबगंज विधायक प्रेम नारायन पांडेय को गोली मारने मिली धमकी

तरबगंज विधायक प्रेम नारायन पांडेय को गोली मारने मिली धमकी

एक नामजद समेत आठ अज्ञात पर केस दर्ज

हेमन्त पाठक। गोण्डा

जिले के विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के जनप्रिय भाजपा विधायक प्रेमनारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विधायक के बेटों मनोज कुमार पांडेय (ब्लॉक प्रमुख तरबगंज) व विनोद कुमार पांडेय ने तरबगंज थाने में तहरीर देते हुए बेलसर निवासी सुनील सिंह समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विधायक के बेटे और ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय ने बताया कि एक सुनील सिंह नामक व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से उनके पिता व विधायक प्रेमनारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि विधायक की रेकी कराकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है और इसमें कई लोग शामिल हैं। विधायक के बेटे मनोज पांडेय ने यह भी बताया है कि धमकी से संबंधित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। इसमें विधायक को 1000 गोलियां मारने की बात कही गई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव सेव में पुलिस को उपलब्ध कराई है। मामले की विवेचना एसआई सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के साथ ही लगाए गए आरोपों और नामजद व्यक्ति की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय का आरोप है कि उनके पिता की छवि खराब करने और उन्हें धमकाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मामले की जानकारी पुलिस और शासन प्रशासन को दे दिया गया है। मामला सामने आने के बाद तरबगंज विधायक की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें