स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी : डीएम

कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी : डीएम
-डीएम ने आरके पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दिए टिप्स
शामली। जिलाधिकारी आलोक यादव ने शनिवार को आरके पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएम आलोक यादव ने आरके पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया। डीएम ने विद्यार्थियों को सफलता के कई प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए कहा, “सफलता कभी खत्म नहीं होती, निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। इसलिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें, सफलता जरूर प्राप्त होगी।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लगातार प्रयास करने का आह्वान किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने डीएम से उनके सिविल सेवा के सफर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता की रणनीति को लेकर सवाल किए। डीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित और अनुशासित अध्ययन, समय प्रबंधन, विषयवार तैयारी, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए धैर्य और निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है। प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत केवल प्रतिभा को सही दिशा देने और लगातार प्रयास करने की है। विद्यार्थियों ने शिक्षा और कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और जिज्ञासाएं भी डीएम के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और विद्यार्थियों की जरूरतों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आरके इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल, डॉ. अमित मलिक, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनमोहन कृष्ण जैली, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें