स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में सख्ती, लिंगदोह नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में सख्ती, लिंगदोह नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का करना होगा पालन

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए एमबीपीजी कॉलेज में लिंगदोह कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस, प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशी शामिल हुए। सभी प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और विद्यार्थियों को पहचान पत्र के साथ ही परिसर में प्रवेश मिलेगा। कॉलेज परिसर में प्रचार या कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले कॉलेज प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रिंटेड पोस्टर लगाने पर रोक रहेगी और प्रचार के लिए केवल हाथ से बनाए पोस्टर-पंपलेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कॉलेज परिसर की सड़क से बाहर रैली निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा। रात्रि में परिसर में घूमने या प्रचार करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संभावित प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी और विश्वविद्यालय की निर्देशिका वितरित कर हस्ताक्षर भी कराए गए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी, एएसपी अमित कुमार समेत कॉलेज प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें