स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

सीएमएस राजाजीपुरम कैंपस-2 ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

चैंपियनशिप में मेजबान सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस की टीम 7 स्वर्ण, 9 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 22 पदकों के साथ उपविजेता रही।

सीएमएस राजाजीपुरम कैंपस-2 ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सीएमएस राजाजीपुरम कैंपस-2 ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस), राजाजीपुरम कैंपस-2 ने सेठ एमआर जयपुरिया (जेएसबीसी) कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, सात रजत व दो कांस्य सहित 18 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस, सीतापुर रोड में आयोजित चैंपियनशिप में 15 स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप में मेजबान सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, बंसल कैंपस की टीम 7 स्वर्ण, 9 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 22 पदकों के साथ उपविजेता रही। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर की टीम 3 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित 14 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिमला परिवार के राजेंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के सीईओ केबी पंत ने पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र भागलपुर ( बिहार) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.कीर्ति विक्रम सिंह ने की।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुजान इट्टी तथा उप प्रधानाचार्या शुचि अग्रवाल ने भी विजेताओं का हौसला बढ़ाया। समारोह में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार तथा वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के महासचिव शिहान संतोष कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें