स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

मेटा अलर्ट: लोकेशन ट्रेस कर मात्र 5 मिनट में बचायी जान

मेटा अलर्ट: लोकेशन ट्रेस कर मात्र 5 मिनट में बचायी जान

युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर सुसाइड का किया था प्रयास

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में रविवार को 21 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका के परिजनों ने उनके मिलने पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के कारण उत्पन्न अवसाद में आत्महत्या सम्बन्धी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया । पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार मुख्यालय द्वारा प्राप्त अलर्ट के आधार पर तत्काल पीड़ित की लोकेशन ट्रेस कर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को सूचित किया गया।  19 जुलाई 2026 को कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना बिसरख निवासी 21 वर्षीय पीड़ित ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या सम्बन्धी टेक्स्ट लिखकर, वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। उक्त पोस्ट के संबंध में 19 जुलाई 2026 को रात 03:48 पर मेटा कंपनी की तरफ से मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ।

जिसका तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जहां मेटा कंपनी ने भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल पीड़ित की लोकेशन ज्ञात कर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध को प्रकरण से अवगत कराया गया। मुख्यालय ने उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना बिसरख के उपनिरीक्षक अनुज, हेड कांस्टेबल विकास तोमर मात्र पांच मिनट में पीड़ित के घर पहुँच गए। तथा परिजनों को उसकी पोस्ट की जानकारी देकर तत्काल पीड़ित के कमरे में पहुँचे, तो देखा की वह हाथ की कलाई में ब्लेड से कट मारने का प्रयास कर रहा था। साथ ही पीड़ित कुछ बड़बड़ा रहा था।

पीड़ित अत्यंत अवसाद की स्थिति में था। पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए पीड़ित के हाथ से ब्लेड छीनकर फेंका और परिजनों के सहयोग से उसको नज़दीकी हॉस्पिटल ले गए, जहाँ पर चिकित्सक ने पीड़ित का उपचार कर घर भेज दिया गया। पीड़ित के सामान्य स्थिति में आने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह कक्षा 12 पास है और मजदूरी का काम करता था । वह एक युवती से प्रेम करता था किन्तु प्रेमिका के परिजनों ने उन दोनों के मिलने पर प्रतिबन्ध लगाते हुए युवती को गांव भेज दिया गया था। जिस कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त हो गया था।

इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने की गई काउंसलिंग में पीड़ित ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है।

अब तक 3322 बचायी गयी जाने

एक जनवरी 2023 से पांच जुलाई 2026 तक इस पहल के अतंर्गत कुल 3322 व्यक्तियों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को मेटा सुसाइडल अलर्ट की नवीन पहल के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड -2025 तथा द इकोनॉमिक टाइम्स गवटेक अवार्डस -2026 से सम्मानित किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें