स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्या

चार शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्या

श्रावस्ती। भिनगा - जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से भी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी थानाध्यक्ष के विरूद्ध शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस भिनगा में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस जमुनहा में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें