स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानरणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत

भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत
  • मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर शासनादेश जारी।

  • बरसात के बाद शुरू होगा सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य।

पायनियर समाचार सेवा। भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक में भीमताल से ढूंगशील मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन की ओर से 72 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है ।भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान मार्ग की स्थिति और खराब हो जाने से स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती थीं। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन स्तर से मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 72.36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद मार्ग पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही किसानों और पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। वहीं, क्षेत्र की जनता ने भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें