स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियानलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले

लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यात्री सुविधाओं और बेहतर सेवाओं के लिए एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की ओर से तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा संचालित लखनऊ एयरपोर्ट को एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) अवॉर्ड्स 2025 के तहत ये सम्मान प्रदान किए गए। गुरुवार पांच नवंबर को एसीआई के प्रतिनिधियों ने हवाई अड्डे का दौरा कर औपचारिक रूप से तीनों पुरस्कार सौंपे। हवाई अड्डे को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा (आगमन श्रेणी) का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्रियों की श्रेणी में प्रस्थान सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का सम्मान दिया गया है। 

वहीं यात्री अनुभव और सेवा गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए एसीआई कस्टमर एक्सपीरियंस एक्रेडिटेशन का लेवल-3 प्रमाणन भी प्राप्त हुआ है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि एएसक्यू अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा एसीआई ने फरवरी 2026 में की थी, जबकि कस्टमर एक्सपीरियंस एक्रेडिटेशन लेवल-तीन जून 2026 में मिला था। इसके बाद गुरुवार को तीनों पुरस्कार औपचारिक रूप से प्रदान किए गए। वैश्विक आगमन श्रेणी का पुरस्कार विशेष महत्व रखता है। यह यात्रियों को विमान से उतरने के बाद इमिग्रेशन, बैगेज कलेक्शन और टर्मिनल तक पहुंचने जैसी सुविधाओं में बेहतर अनुभव देने के प्रयासों की पहचान है। 

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक ये सम्मान एयरपोर्ट की पूरी टीम के साथ एयरलाइंस, सुरक्षा एजेंसियों, सरकारी विभागों, ग्राउंड हैंडलिंग टीमों और अन्य सेवा प्रदाताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। पिछले कुछ वर्षों में यात्री सुविधाओं में सुधार, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, परिचालन समन्वय और सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन अंतरराष्ट्रीय सम्मानों के साथ एयरपोर्ट की उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ गई है। वहीं लखनऊ से फ्लाईएडील की मदीना के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा भी शुरू हुई है। इससे लखनऊ की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को एक नया विकल्प मिला है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें