स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
आगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीटआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मानशिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी देने के लिए चार मार्गदर्शी वीडियो जारीदीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच, 12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनातचार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट

दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगी

दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगी

  • कहा-प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी की 50 फीसदी हिस्सेदारी, 81 जीआई टैग से वैश्विक पहचान


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मीयता, उल्लास और लोकमंगल की भावना का पर्व है। इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को उपहार देते समय प्रदेश के हुनरमंद कारीगरों और शिल्पकारों को भी याद रखें। उनकी साधना से उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प को विशिष्ट पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने प्रदेश की पारंपरिक कलाओं को नई पहचान दिलाई है। आज प्रदेश के निर्यात में ओडीओपी उत्पादों की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है। वहीं, 81 जीआई टैग के साथ उत्तर प्रदेश की विशिष्ट उत्पाद परंपराएं वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की समृद्ध विरासत और कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों के परिश्रम के प्रति सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'वोकल फॉर लोकल' के आहृवान को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती दें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें