स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियानलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

आगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट

45 कमिश्नरेट और जनपदों में 34 कंपनी से अधिक पीएसीबल तैनात

आगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट

  • दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
  • अयोध्या के दीपोत्सव-2026 और चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 45 विभिन्न कमिश्नरेट, जनपदों एवं जीआरपी थानों में कुल 34 कंपनी और एक प्लाटून पीएसी बल आवंटित किया गया है। इस बल की तैनाती संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर की जाएगी।

पुलिस बल नियमित फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगा। इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलवा त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ और वाराणसी कमिश्नरेट को दो-दो कंपनी पीएसी आवंटित की गई हैं। वहीं अयोध्या और अलीगढ़ को भी दो-दो कंपनी बल दिया गया। साथ ही कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर और आजमगढ़ को एक-एक कंपनी आवंटित की गई है।

आगरा और सहारनपुर को एक-एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई है। मऊ को एक कंपनी और दो प्लाटून, जबकि मीरजापुर को दो प्लाटून बल दिया गया है।चित्रकूट में दीपावली अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी तैनात की जाएंगी। इसके अतिरिक्त दो प्लाटून फ्लड रेस्क्यू बल भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं वाराणसी, मथुरा और गोरखपुर में भी फ्लड रेस्क्यू प्लाटून आवंटित की गई हैं। इसके अलावा अयोध्या में दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 27 निरीक्षक, 70 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 300 मुख्य आरक्षी/आरक्षी और 25 महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है।इसके अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ, एटीएस, एनएसजी और एसडीआरएफ की टीमें तथा अन्य पुलिस शाखाओं का बल भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। प्रमुख स्थलों, घाटों, आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।चित्रकूट में दीपावली अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

यहां दो पुलिस उपाधीक्षक, चार यातायात उपनिरीक्षक और 40 यातायात मुख्य आरक्षी/आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी, एक बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), दो एएस चेक टीम तथा एसडीआरएफ की एक टीम भी उपलब्ध कराई गई है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवंटित पीएसी बल का आवश्यकता के अनुरूप प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, नियमित गश्त और पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें