स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने किया गजेंद्र का अंतिम संस्कार

19 घंटे तक घर के बाहर गाड़ी में रखा रहा शव, अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने किया गजेंद्र का अंतिम संस्कार

बरखेड़ा-पीलीभीत। थाना क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में 17 वर्षीय गजेंद्र की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शनिवार शाम से अंतिम संस्कार करने से इंकार कर रहे परिजनों ने रविवार दोपहर करीब एक बजे पिता ओमप्रकाश द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के साथ अंतिम संस्कार किया। शव करीब 19 घंटे तक घर के बाहर गाड़ी में रखा रहा।

गजेंद्र शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से लापता हो गया था। तलाश के दौरान शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि उसका शव गांव से करीब छह सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज होने तक अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने परिजनों से वार्ता की। पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
थानाध्यक्ष बरखेड़ा सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें