स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा, संगठन मजबूती पर जोर

पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा, संगठन मजबूती पर जोर
  • पत्रकारों पर सीधे मुकदमा दर्ज करने के मामले सामने आने पर जताया विरोध।

पायनियर समाचार सेवा। रुद्रपुर। ‘उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन’ की ओर से रविवार को रुद्रपुर स्थित ‘रुद्रपुर सिटी क्लब’ में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों, पत्रकारों के उत्पीड़न, रेल यात्रा पास की सुविधा को पुन: शुरू कराने, तहसील स्तर पर मान्यता देने, पत्रकारों के मामलों की सुनवाई के लिए जिला स्तर पर समितियों को सक्रिय करने, पत्रकारों व उनके परिजनों को चिकित्सा सुविधायें देने, समाचार कवरेज के दौरान लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को हटाने तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रयाग पाण्डे, प्रदेश सचिव डॉ विपिन चंद्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बीसी भट्ट ने पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों व जनपक्षीय पत्रकारिता पर विस्तार से विचार व्यक्त किये। प्रदेश महामंत्री पाण्डे ने कहा कि पत्रकारों पर सीधे मुकदमा दर्ज करना निंदनीय है। यदि कोई समाचार से असंतुष्ट है तो उसे प्रेस काउंसिल या मानहानि के मुकदमे की प्रक्रिया अपनानी चाहिये। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। समाज की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने तथा आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों को अपने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान मिलना आवश्यक है।
इस दौरान पत्रकारों के साथ विभिन्न स्तरों पर होने वाला उत्पीड़न रहा। वक्ताओं ने कहा कि कई पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं। समाचार संकलन, घटनाओं की कवरेज और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के दौरान पत्रकारों को अनावश्यक दबाव अथवा बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अपने अनुभव और सुझाव भी साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि संगठित होकर मजबूती के साथ उठाने की आवश्यकता है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी उचित समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। सम्मेलन में एक अन्य महत्वपूर्ण विषय विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले ऐसे प्रतिबंधों को लेकर रहा, जहां पत्रकारों को लाइव कवरेज या वीडियोग्राफी करने से रोका जाता है।
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए केवल जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि हर जिले, नगर और कस्बे तक संगठन की इकाइयों का विस्तार किया जाना आवश्यक है। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, अनुशासन समिति के प्रदेश सह संयोजक अनुज सक्सेना, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रा, जिला महामंत्री मुमताज अहमद, जिला अध्यक्ष नैनीताल अंकुर शर्मा, नगर अध्यक्ष विकास कुमार, नगर अध्यक्ष जसपुर मुनेश चौहान, नगर अध्यक्ष बाजपुर शहजाद आलम, नगर अध्यक्ष गदरपुर किसान गुप्ता, नगर अध्यक्ष दिनेशपुर सचिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष सितारगंज यामीन अंसारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष काजल राय, जिला जिला संरक्षक मुकेश गुप्ता, चन्दन बंगारी, जिला सचिव अमित तनेजा, जिला संगठन मंत्री महेन्द्र पाल, जिला सचिव विशेष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष विकास कुमार, नदीम, दीपक कुमार, हरीश सैनी, विपुल, संदीप पाण्डेय, राधे भैया, गुल सवा, शुभोधुती कुमार मंडल, मुकेश मंडल, धर्मपाल सिंह, दुर्गेश तिवारी, काजल राय, जीवन परगांई, अंशुल तिवारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें