स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों के रेट बढ़े, बाजारों में भीड़ पर खरीदारी हो रही कम

चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों के रेट बढ़े, बाजारों में भीड़ पर खरीदारी हो रही कम
वेद प्रकाश पाण्डेय 
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर महानगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इस बार राखियों और मिठाइयों के दामों में बढ़ोतरी ने लोगों की जेब पर असर डाला है। चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों के रेट 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। त्योहार से दो दिन पहले महानगर की प्रमुख बाजार खलासी लाइन, शारदा नगर, नेहरू मार्केट, दिल्ली रोड और अंबाला रोड पर राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार फैंसी राखियों की मांग अधिक है। बच्चों के लिए कार्टून वाली, भैया-भाभी सेट और चांदी की राखियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक है।पिछले साल के मुकाबले सादी राखियों के दाम में भी 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। थोक विक्रेता बताते हैं कि कच्चे माल और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से राखियां महंगी हुई हैं। वहीं मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि चीनी के भाव 44 रुपये से बढ़कर 48 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, साथ ही मावा, घी और ड्राई फ्रूट्स भी महंगे हुए हैं। इसका सीधा असर मिठाइयों पर पड़ा है। बर्फी, लड्डू के दाम 400 से बढ़कर 460 रुपये किलो, काजू कतली 800 से 950 रुपये किलो और रसगुल्ला, गुलाब जामुन 280 से 340 रुपये किलो बिक रहे हैं।खलासी लाइन के मिठाई कारोबारी अंकित ने बताया कि चीनी महंगी होने से लागत बढ़ गई है। शारदा नगर में राखी विक्रेता सुनील का कहना है कि ग्राहक आ रहे हैं लेकिन महंगाई के कारण कम खरीदारी कर रहे हैं।दिल्ली रोड और अंबाला रोड पर स्थित गिफ्ट शॉप पर भी रक्षाबंधन के गिफ्ट पैक की बिक्री तेज है। नेहरू नगर में महिलाओं में हैंडमेड राखियों का क्रेज देखा जा रहा है। कुल मिलाकर त्योहार का उत्साह बरकरार है, लेकिन महंगाई ने इस बार बहनों के बजट को जरूर बिगाड़ा है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें