स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

प्रधान के पुत्र ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

प्रधान के पुत्र ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पुल के ऊपर से सई नदी में छलांग लगा दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। कई किलोमीटर तक तलाश करने के बाद भी देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक बंथरा के लतीफनगर गांव की महिला ग्राम प्रधान मालती शुक्ला के बेटे अजय शुक्ला का 22 वर्षीय पुत्र आश्रय शुक्ला उर्फ कल्लू मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार सुबह करीब नौबजे वह अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर लतीफनगर से रहीम नगर पड़ियाना जाने वाली रोड पर सई नदी के पुल पर पहुंचा और अचानक पुल से सई नदी में कूद गया।

नदी में छलांग लगाने के साथ पानी के तेज बहाव में उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गांव सहित उसके परिजनों को दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने नदी में कूद कर उसकी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया।

वहीं घटना की सूचना पाकर सरोजनीनगर तहसीलदार जेपी सिंह के अलावा एसीपी कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। सूचना के करीब 5 घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की तीन टीमें सई नदी में उतरकर उसकी तलाश करती रही। लेकिन करीब चारकिलोमीटर दूर तक तलाश करने के बाद भी वह आश्रय शुक्ला को नहीं ढूंढ सकी। बाद में अंधेरा हो जाने के कारण शाम करीब 6:30 बजे तलाशी अभियान रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि अब शनिवार सुबह फिर से उसकी तलाश की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें