स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि

पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि

प्रेम प्रसंग के पहलू पर जांच दो दिन से लापता युवती का आईईटी के जंगल में पेड़ से लटका मिला था शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा के फूलबाग निवासी नीलम (22) की मौत हैंगिंग से हुई थी। बुधवार को जानकीपुरम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  परिसर से लगे जंगल में पेड़ से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, जानकीपुरम पुलिस अब नीलम के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है। नीलम 31 अगस्त की दोपहर से लापता थीं।

वह गुडंबा स्थित एक अपार्टमेंट में परिवहन विभाग में तैनात असिस्टेंट डायरेक्टर अखिलेश कुमार सिंह के घर पर करीब चार माह से काम कर रही थीं और अधिकारी के पिता की देखरेख करती थीं। 31 अगस्त को वह सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर अधिकारी की पत्नी रेणुका ने नीलम को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने नीलम की बहन किरन को फोन कर उनके लापता होने की जानकारी दी। बुधवार दोपहर आईईटी परिसर से लगे जंगल में साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले दीन मोहम्मद ने पेड़ से युवती का शव लटका देखा था।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक बंद मोबाइल फोन मिला। सिम निकालकर दूसरे फोन में डालने पर पुलिस ने नीलम के बहनोई राम सिंह से संपर्क किया। इसके बाद राम सिंह और उनकी पत्नी किरन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। नीलम की बहन किरन ने उसकी मालकिन रेणुका पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस जांच में अभी तक हत्या की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में नीलम 31 अगस्त की दोपहर अकेले सामान्य तरीके से बाहर जाती दिखाई दी थीं।

परिजनों के मुताबिक नीलम के लापता होने के बाद उनकी बहन किरन मालकिन के साथ गुडंबा थाने गई थीं, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए नीलम की लोकेशन आईईटी परिसर के आसपास ट्रेस की थी और जंगल में तलाश भी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। बुधवार सुबह किरन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई।

डीसीपी ने गुमशुदगी दर्ज करने में देरी के आरोप की जांच कराने की बात कही है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाली जा रही हैं। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आ रहा है, जिसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। अन्य सभी संभावित पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें