स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंह

फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मिला अनुदान

कलेक्ट्रेट में बांटे गए 4.31 करोड़ से अधिक रुपये

फसल क्षति से प्रभावित किसानों को मिला अनुदान

पायनियर। चन्दौली

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ एवं अतिवृष्टि) से फसल क्षति का सामना कर चुके किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने की।
कार्यक्रम में शासन की ओर से जिले के कुल 10,701 प्रभावित कृषकों को 4,31,56,909 रुपये (चार करोड़ इकतीस लाख छप्पन हजार नौ सौ नौ रुपये) की अनुदान राशि वितरित की गई। आपदा से प्रभावित कुल 1863.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भरपाई के लिए यह सहायता उपलब्ध कराई गई है।

 जिले की विभिन्न तहसीलों (चंदौली, चकिया, सकलडीहा, पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर) के कुल 2,389 किसानों को 499.388 हेक्टेयर क्षेत्रफल की क्षति के लिए 1,08,28,796 रुपये का भुगतान किया गया। अत्यधिक बारिश से प्रभावित तहसीलों (चंदौली, सकलडीहा, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर) के कुल 8,312 किसानों को 1364.442 हेक्टेयर क्षेत्रफल के नुकसान के एवज में 3,23,28,113 रुपये की अनुदान राशि दी गई। वर्ष 2026झ्र27 के दौरान जिले के कुल 60 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए, जिसमें 2,225 प्रभावित व्यक्तियों तक राहत पहुँचाते हुए 800 भोजन पैकेट और 400 राशन किट का वितरण भी किया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें