स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

फर्जी वारिस प्रमाणपत्र से प्लॉट हड़पने के आरोप में एक और गिरफ्तार

फर्जी वारिस प्रमाणपत्र से प्लॉट हड़पने के आरोप में एक और गिरफ्तार

  • गोमतीनगर के विरामखंड स्थित प्लॉट की धोखाधड़ी का मामला, मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा
  • पहले एक आरोपी जा चुका है जेल, अन्य की तलाश जारी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी में जमीन की धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसमें मृतक की पत्नी और उसके दिवंगत पति को मृत दिखाकर कथित तौर पर फर्जी वारिस प्रमाणपत्र तैयार करने और कीमती प्लॉट को अपने पक्ष में कराने का आरोप है। गोमतीनगर के विरामखंड स्थित प्लॉट से जुड़े इस मामले में गोमतीनगर पुलिस ने एक और आरोपी फहीम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 21 अक्टूबर को हजरतगंज क्षेत्र के डालीबाग स्थित बटलर रोड के हेयर मास्टर सैलून से गिरफ्तार किया गया। एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत राखी सिंह पत्नी स्वर्गीय ब्रजेश कुमार सिंह ने की थी। 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लॉट संख्या ए-1/63, विरामखंड, गोमतीनगर को अपने पक्ष में कराया और बाद में उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। शिकायत के आधार पर गोमतीनगर थाने में गत 27 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने फहीम खान, निवासी पुराना हैदरगंज, लकड़मंडी, बाजारखाला, लखनऊ को गिरफ्तार किया। 

इस मामले में स्थानीय पुलिस इससे पहले गत सातअक्टूबरको रितिक अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार फहीम खान को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें