स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

पायनियर ।  जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
सेतु और ओवरब्रिज की समीक्षा करते हुए उन्होंने एप्रोच रोड के निर्माण में मानकों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी दी। राजकीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान मड़ियाहूं के अवशेष कार्यों को 25 अक्टूबर तक पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन (नगरीय) के तहत पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कर उन्हें पूर्व स्थिति में बहाल करने को कहा। डीएम ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक पूर्ण परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें